Hindi NewsUP NewsRapid encounters in UP, after Deoria, Hapur, Ballia, encounter in Badaun, cow smugglers targeted
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, देवरिया, हापुड़, बलिया के बाद बदायूं में मुठभेड़, निशाने पर गौतस्कर

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, देवरिया, हापुड़, बलिया के बाद बदायूं में मुठभेड़, निशाने पर गौतस्कर

संक्षेप:

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी हैं। रविवार की देर रात से सोमवार की सुबह तक देवरिया, हापुड़, बलिया और बदायूं में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। हापुड़ में तो गौतस्कर हसीन को पुलिस ने मार गिराया है।

Nov 10, 2025 11:50 am ISTYogesh Yadav बदायूं, हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर का दौर चल रहा है। रविवार रात से लेकर सोमवार की सुबह तक यूपी के कई जिलों में बदमाशों के साथ एनकाउंटर हुआ है। इनमें निशाने पर मुख्य रूप से गौतस्कर हैं। देवरिया, हापुड़, बलिया के बाद बदायूं में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। हापुड़ में तो पुलिस ने एनकाउंटर में हसीन नामक गौतस्कर को मार गिराया है। अन्य जिलों में हाफ एनकाउंटर करके बदमाशों को पकड़ा गया है। बदायूं में हुए एनकाउंटर में बदमाश को पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा है। मौके से तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोवंश वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। घायल तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि सहसवान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीपुर खैरू का रहने वाला गो तस्कर एजाद, जो पहले भी कई बार गोकशी के मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा हुआ है, वह टेढ़ा घाट पुल के पास गोवंशीय पशुओं का वध करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस ने रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे वह मौके पर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:गेस्ट हाउस में प्रेमिका का गला दबाकर खुद लगाई फांसी, अचानक टूट गई रस्सी

गिरफ्तारी के दौरान मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस और वध के उपकरण बरामद हुए। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार गो-तस्कर एजाद ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसके खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह जंगलों में घूमने वाले गोवंशीय पशुओं का वध कर उनका मांस बेचकर पैसा कमाता था। एजाद ने बताया कि पुलिस ने जब उसे घेर लिया तो बचने के लिए उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया।

हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर

हापुड़ में कपूरपुर पुलिस की कार सवार गौकशी करने वाले गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का हिस्ट्रीशीटर बदमाश ढेर हो गया। बदमाश ने कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पर फायरिंग की थी। आरोपी के खिलाफ विभिन्न जिलों में 25 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने कार और अवैध पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात को यूपी-112 पर सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत के जंगल में गौकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर गौकशी करने वाले बदमाश कार में सवार होकर फरार होने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश ने कपूरपुर थाना प्रभारी पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।

देवरिया में मुठभेड़ में असलहा तस्कर को पैर में लगी गोली

देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की आधी रात को पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी। सदर कोतवाली के सकरापार के समीप से कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में असलहा तस्कर पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आधी रात को पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल कालेज पहुंचकर जानकारी ली।

बलिया में चंदन हत्याकांड के आरोपी से एनकाउंटर

बलिया में मनियर के महलीपुर निवासी चंदन हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसका भाई रघुनंदन और इसका साला राजू फरार है। डेरा से घर लौट रहे महलीपुर निवासी 23 वर्षीय चंदन राजभर की शनिवार की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। उसके पिता गणेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले दो भाईयों अभिनंदन और रघुनंदन तथा रघुनंदन के साला खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी राजू राजभर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहकीकात में जुटी पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल हत्यारोपी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।