बिजली विभाग में ताबड़तोड़ ऐक्शन, दो जेई और एक मीटर टेस्टर सस्पेंड; छापेमारी में पकड़ाई गड़बड़ी

संवाददाता, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए SDO को सस्पेंड करने की संस्तुति की। अधीक्षण अभियंता ने विजिलेंस टीम के साथ 16 और 17 दिसंबर को खजानी उपखंड क्षेत्र में छापामारी करके 3 मामले पकड़े थे। इसमें उनवल उपकेंद्र के बेलुडीह गांव में आटा चक्की में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा मिला था।

बिजली विभाग में ताबड़तोड़ ऐक्शन, दो जेई और एक मीटर टेस्टर सस्पेंड; छापेमारी में पकड़ाई गड़बड़ी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बिजली विभाग में ताबड़तोड़ कई ऐक्शन हुए हैं। यहां खजनी उपखंड के गंगटही और उनवल उपकेंद्र क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पकड़े गए मामलों दो जेई और एक जूनियर मीटर टेस्टर को निलंबित कर दिया गया है। वितरण मंडल ग्रामीण द्वितीय के अधीक्षण अभियंता (एसई) दीपक कुमार ने कार्रवाई करते हुए एसडीओ को निलंबित करने की संस्तुति की है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने विजिलेंस टीम के साथ 16 और 17 दिसंबर को खजानी उपखंड क्षेत्र में छापामारी करके तीन मामले पकड़े थे। जिसमें उनवल उपकेंद्र के बेलुडीह गांव में आटा चक्की की दुकान में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा मिला था। साथ ही उपभोक्ताओं के परिसर से उतारे गए 39 मीटर भी मिले थे।

गंगटही उपकेंद्र से जुड़े सतुआभार गांव में छापेमारी के दौरान सुखदेव तलहानी के ईंट-भट्ठे पर बिजली जलती मिली थी। जिसका कागज में 4 दिसंबर को पीडी कर दिया गया था। इसके साथ ही ईट भट्ठे से पांच पोल की 11 हजार वोल्ट की लाइन व 25 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भी नहीं हटाया गया था। वहीं, उपकेंद्र से जुड़े सिसवा गांव में छापेमारी के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा कर पांच पोल के सहारे करीब 120 मीटर लम्बी लाइन बनाने का मामला सामने आया था। मामले में जांच के बाद अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने गंगटही उपकेंद्र के जेई राजेश मौर्या, उनवल उपकेंद्र के जेई अतुल राय और जेएमटी अजय यादव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही खजनी उपखंड के एसडीओ के निलंबन के लिए संस्तुति किया है।

अचानक हुई इन कार्रवाईयों के बाद से महकमे में काफी हलचल मची हुई है। अधिकारियों-कर्मचारियों में इस ऐक्शन की काफी चर्चा है। वे अपने-अपने इलाकों में सिस्टम के कील-कांटों को ठीक करने में जुट गए हैं। पूर्व के मामलों में भी अपनी स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। वहीं विजिलेंस टीम भी लगातार सतर्कता बनाए हुए है और छापेमारी कर गड़बड़ियां पकड़ रही है।

क्या बोले अधिकारी

गोरख्पुर के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े सिसवा गांव में छापेमारी के दौरान 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा कर पांच पोल के सहारे करीब 120 मीटर लम्बी लाइन बनाने का मामला सामने आया था। मामले में जांच के बाद अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने गंगटही उपकेंद्र के जेई राजेश मौर्या, उनवल उपकेंद्र के जेई अतुल राय और जेएमटी अजय यादव को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही खजनी उपखंड के एसडीओ के निलंबन के लिए संस्तुति किया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।