प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, सुसाइड का वीडियो बनाया, बोला- द एंड

Mar 14, 2026 03:34 pm ISTsandeep हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में प्रेमी ने पहले प्रेमिका से दुष्कर्म कर दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने भाई को फोन कर हत्या की बात बताई और “द एंड” कहते हुए वीडियो भी बनाया।

प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, सुसाइड का वीडियो बनाया, बोला- द एंड

अलीगढ़ में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का पहले रेप किया। उसके बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का शव शनिवार सुबह गांव के ही एक सुनसान खंडहर में न्यूड हालत में मिला। युवक का शव एक दिन पहले ही रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। उस युवक का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। 12 सेकंड के इस वीडियो के आखिर में वह द एंड कहता है। इस वीडियो को बनाने से पहले उसने अपने भाई को कॉल कर बताया कि उसने लड़की का मर्डर कर दिया है। अब खुद भी मरने जा रहा है। यह मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था

नलकूप विभाग में संविदा पर काम करने वाला शशि कपूर (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका पड़ोस में ही रहने वाली युवती (20) से प्रेम प्रसंग था। वह 3 भाई और 5 बहनों में सबसे छोटी थी। युवक-युवती जिस गांव में रहते थे, उनका मकान आसपास ही बना था। इसी बीच दोनों में नजदीकी हो गई। दोनों के घर वालों को इसकी भनक नहीं थी। इस बीच युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई। इससे युवक नाराज हो गया। उसने शुक्रवार की दोपहर युवती को मिलने को बुलाया। गांव में ही एक खंडहरनुमा मकान में दोनों मिले।

रेप के बाद भाई से बोला- लड़की को मार डाला

इसी मकान में युवक ने पहले दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शुक्रवार की शाम को युवक का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मरने से पहले युवक ने अपने भाई को कॉल की थी, जिसमें उसने लड़की को मारने की बात कही। उसके बाद एक वीडियो बनाकर द एंड कहा था।

इधर युवती भी अपने घर से लापता थी। उसके परिवार के लोग उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक बंद मकान में पड़ा मिला। शव नग्न अवस्था में था। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक का शव मिलने और उसके बाद युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं तो मामला सामने आया।

बंद पड़े मकान में मिली लाश

युवती के भाई ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गायब है। शनिवार सुबह गांव के प्राइमरी स्कूल के सामने एक खाली पड़े मकान में उसका शव मिला। इस मकान के मालिक दिल्ली में रहते हैं।

दूसरी ओर, नामजद आरोपी शशि कपूर का शव शुक्रवार शाम को ही गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रेन के आगे कूदने से पहले शशि ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसमें उसने 'द एंड' लिखा। उसके पहले उसने अपने भाई को फोन कर यह कबूल किया था कि युवती की मौत हो गई है। अब वह भी मरने जा रहा है।

युवती के परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा

सीओ बरला कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ही युवती के पिता ने पड़ोसी युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने शुक्रवार को ही रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। युवती का शव शनिवार को बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।