रेप, दवाई देकर गर्भपात भी कराया, कांग्रेसी नेता के भतीजे पर युवती ने कराई FIR

Jun 13, 2025 07:28 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के मुरादाबाद जिले में कांग्रेसी नेता के भतीजे पर युवती ने रेप का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर दवाई देकर गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेप, दवाई देकर गर्भपात भी कराया, कांग्रेसी नेता के भतीजे पर युवती ने कराई FIR

यूपी के मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के भतीजे इमरान ने कटघर क्षेत्र निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दवाई देकर गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के लिए कहने पर आरोपी इमरान, उसके पिता इस्लाम और कांग्रेसी नेता ताऊ असलम खुर्शीद ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर कटघर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटघर थाना के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन साल पहले नागफनी के झब्बू का नाला इलाके में रहने वाला इमरान पुत्र इस्लाम से उसकी मुलाकात हुई। वह पीड़िता का पीछा करने लगा और अपनी बातों से उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता के अनुसार 8 फरवरी 2023 को वह अपने घर ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद तीन साल में कई बार संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार वह गर्भवती हुई तो गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के अनुसार इस दौरान जब भी वह शादी के लिए कहती तो आरोपी टाल-मटोल कर देता।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व आरोपी इमरान उसे आजादनगर में अपने दोस्त के घर बुलाया, वहां आरोपी ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि तूने कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। आरोप लगाया कि इमरान के साथ ही उसके पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद ने भी जान से मारने की धमकी दी। असलम खुर्शीद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर कटघर थाना पुलिस ने आरोपी इमरान, उसके पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |