ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुर350 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेंगे युवा

350 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेंगे युवा

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन पायला ने कहा बूथ स्तर से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में...

350 सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा करेंगे युवा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 25 Oct 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन पायला ने कहा बूथ स्तर से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। कहा कि इस बार भी 350 सीटों का लक्ष्य पूरा करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें सभी को मिशन 2022 को कैसे जीतना है। इसके लिए अलग-अलग टिप्स दिए व उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं पर चर्चा की। ाताया युवाओं पर मोदी जी और योगी जी को पूर्ण विश्वास है। इस बार उत्तर प्रदेश में 350 का लक्ष्य पूरा करने में युवाओं की पूर्ण भूमिका रहेगी तथा रामपुर की पांचो विधानसभा युवाओं के दम पर जीतेंगे। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता करते युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने किया। संचालन जिला महामंत्री प्रशांत अग्रवाल ने किया। कार्यक्त्रम में जिला महामंत्री हरीश गंगवार, जिला मंत्री प्रदीप गुप्ता, शिवा राणा, धर्मवीर यादव,आकाश सक्सेना, शिवम अरोरा, प्रशांत पांडे, आलोक राठौर, अंकुश चौधरी, परविंदर कुर्मी, शिवम कौशिक, विशाल जोशी, वीरेंद्र लोधी ,आदित्य मौर्य, पुरुषोत्तम सिंह, पुरूपांडे,सोनू ठाकुर, अशोक कुमार उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें