सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम
के हकीम गंज गांव निवासी दानिश उम्र 21 वर्ष अपने भाई के साथ बाइक से घर आ रहा था। बताते है नरपत नगर के पास कार ने बाइक...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 01 Nov 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
हादसा स्वार क्षेत्र के नरपत नगर के पास हुआ था। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीम गंज गांव निवासी दानिश उम्र 21 वर्ष अपने भाई के साथ बाइक से घर आ रहा था। बताते है नरपत नगर के पास कार ने बाइक सवार भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
