मुरादाबाद में हुए हादसे में रामपुर के युवक की मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में कांवड़ लेकर लौट रहे मुकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुकेश की बाइक की टक्कर दूसरे बाइक से हुई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

मुरादाबाद में हुए हादसे में रामपुर के युवक की मौत

रामपुर। बृजघाट से कांवड़ लेकर घर लौट रहे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र युवक की सड़क हादसे में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद के पाकबड़ा में हुआ था। यहां दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। अब सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुलल्लानगर निवासी मुकेश पुत्र राम अवतार 16 अगस्त को बृजघाट से कांवड़ में जल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घायल मुकेश को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उसे हल्द्वानी स्थित अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsमुरादाबाद में हुए हादसे में रामपुर के युवक की मौत