सड़क हादसे में शाहबाद के युवक की मौत
Rampur News - नोएडा में मजदूरी करने वाला दुर्जन सिंह (25) त्योहार मनाने के लिए घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के लिए पैसे न होने पर परिजन उसे घर ले आए। इलाज का इंतजाम करने के तीन दिन बाद बरेली ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

ढकिया। नोएडा में मजदूरी करने गया युवक उस वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया, जब वह त्योहार मनाने घर लौट रहा था। उसे रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहां के अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन परिजन वहां की फीस भरने में समर्थ नहीं थे। जिस पर उसे घर ले आए। पैसे का इंतजाम होने के बाद तीसरे दिन वह बरेली ले जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव नसरतनगर निवासी दुर्जन सिंह (25) नोएडा के जेवर में रहकर मजदूरी करता था। तीन रोज पहले वह त्योहार मनाने के लिए बाइक से घर को निकला था।
रास्ते में अनूपशहर-शिकारपुर रोड पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बेहतर उपचार के लिए युवक को एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के लिए अधिक पैसे की मांग की गई। पैसों की व्यवस्था न होने के कारण परिजन उसे घर ले आए और इलाज के लिए पैसे का इंतजाम करने लगे। बताया जा रहा है कि त्योहार पर अस्पताल बंद होने के बारे में सोचकर उन्होंने उसे घर पर ही रखा। तीसरे दिन त्योहार के बाद परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



