ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Mar 02, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से बीमार था और रविवार सुबह टहलते समय दिल्ली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार में दुख का माहौल है।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव निवासी ब्रज लाल करीब (38) रविवार सुबह भोर में टहलते हुए शंकरपुर से धमोरा की तरफ दिल्ली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर एक ट्रेन की चपेट में आ गए, हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। शहजादनगर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।