युवती के साथ छेड़छाड़ करने में युवक पर केस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामपुररामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने ताऊ के घर से खाना देकर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही सद्दाम ने हाथ पकड़ लिया और छ

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने ताऊ के घर से खाना देकर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही सद्दाम ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सद्दाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


