Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsYoung Man Dies in Hit-and-Run Accident Involving Speeding Truck
कैंटर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

कैंटर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Rampur News - तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर की टक्कर से 25 वर्षीय युवक फारूख सहैल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 13 दिन बाद, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...

Sat, 18 Oct 2025 01:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला भूबरा, वार्ड संख्या-2 निवासी हाजी लियाकत हुसैन का पुत्र फारूख सहैल (25) बीते 5 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर स्थित अपनी दुकान मसवासी चौराहा दरगाह के सामने अपनी साइड से स्कूटी से जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार बेकाबू कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फारूख सहैल की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दुखद घड़ी में पिता हाजी लियाकत हुसैन ने अपने जवान बेटे को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के सदमे में वे कुछ दिनों तक होश में नहीं रह सके थे। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक फारुख सुहैल के पिता हाजी लियाकत हुसैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।