होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

27 वर्षीय अनीश पाण्डेय होमगार्ड की परीक्षा देकर घर लौटते समय एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रोडवेज बस चालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मिलक। होमगार्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहा युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां मौजूद डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई कर रही थी। हादसा शनिवार की देर रात क्षेत्र के बाईपास स्थित क्योरार मोड़ पर हुआ। क्षेत्र के ग्राम बरा गजेजा निवासी 27 वर्षीय अनीश पाण्डेय बिजनौर जिले के झालू में पड़े सेंटर पर होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए सुबह घर से निकला था।

अनीश की परीक्षा तीन बजे से झालू स्थित एक कॉलेज में थी। परीक्षा देने के बस वह शाम रुहेलखंड डिपो की बस से घर के लिए निकला था। देर रात वह नगर पहुंचने से पूर्व उसने अपने पिता मदन किशोर को फोन कर आने की जानकारी दी। युवक के पिता एक शादी समारोह से लौट कर उसका बाईपास पर इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जब अनीश को फोन किया तो उसके फोन पर उन्हें जानकारी मिली कि हादसा हो गया है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे वही हादसे की खबर पाकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसा किस कारणों से हुआ इसको लेकर अभी संदेह बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अपने घर का छोटा पुत्र था उसके बड़े भाई की अभी छह माह पूर्व शादी हुई थी। मृतक की एक छोटी बहन और माता पिता को छोड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों के पंचायतनामे की तहरीर का इंतजार कर रही थी। वहीं, परिजनों ने रोडवेज बसों के चालकों की मनमानी का आरोप लगाया है। बस चालकों द्वारा देर रात अंदर न ले जाना भी हादसे का कारण बताया, जबकि अधिकारियों के सख्त आदेश है कि रोडवेज बसे अंदर आएंगी। वही आरोप लगाया कि रोडवेज बस ने जबरजस्ती उतारा जिसके कारण हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी पुष्कर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से पीएम की कार्यवाही का इंतजार है।पंचनामे की तैयारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।