सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Rampur News - शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक जयदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर मिलक जा रहा था, तभी एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से...

शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। एक सप्ताह पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव निवासी जयदीप उम्र करीब 35 साल बाइक पर सवार होकर मिलक जा रहा था। रास्ते में एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। रविवार देर रात परिजन बरेली से दिल्ली लेकर जा रहे थे। इस दौरान रामपुर पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो गई। बाद में मामले की जानकारी शहजादनगर पुलिस को मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।