Rampur News: खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा
Rampur News: खेत में काम कर रहे युवक जाकिर को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और शाम को उसकी हालत सुधारने पर छुट्टी दे दी। यह घटना ग्राम खाता नगरिया में हुई जब वह धान लगाने के लिए खेत तैयार कर रहा था।

Rampur News: मिलक। खेत पर काम कर रहे हैं युवक को सांप ने डस लिया आनंन फानन में परिजनों उसे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उसको भर्ती कर इलाज चल रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम खाता नगरिया निवासी जाकिर सुबह धान लगाने के लिए खेत तैयार कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही युवक दर्द से तड़पने लगा और उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग इक्कठा हो गए।सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल आए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उसका किया और देर शाम हालत सही होने पर छुट्टी कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


