प्रेमिका से मिलने आए युवक को परिजनों ने दबोचा, जमकर धुनाई
Rampur News - रामपुर। बिलासपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचे एक प्रेमी युवक को घर में आहट होने पर प्रेमिका के परिजनों ने दबोच लिया। बाद में मारप

बिलासपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचे एक प्रेमी युवक को घर में आहट होने पर प्रेमिका के परिजनों ने दबोच लिया। बाद में मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की रात नगर के एक मोहल्ले के कुछ लोग एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की उक्त युवक एक व्यक्ति के घर में गलत नीयत से घुसा था, जिसे उन्होंने दबोच लिया है। मोहल्ले में चर्चा है कि आरोपी युवक एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसके घर पहुंच गया था।
रात के दौरान जाग होने पर परिवार के लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी हर्ष को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


