Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsYaduvanshi Welfare Committee Celebrates Krishna Janmashtami with Honors and Festivities
समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान
Rampur News - रामपुर में यदुवंशी जन कल्याण समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और सेवा निवृत्त अधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रकेश यादव, राधेश्याम सिंह...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 31 Aug 2025 11:43 PM

रामपुर। यदुवंशी जन कल्याण समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में यादव समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवा निवृत्त हुए अधिकारियों,कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रकेश यादव,राधेश्याम सिंह यादव,एवं सतीश यादव ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस अवसर पर प्रान्तीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, करण कुमार, जिला अध्यक्ष रोशन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




