होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति तन, मन एवं आत्मा का समग्र उपचार करती: डॉ. बीएल श्रीवास्तव
Rampur News - विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। डॉ. सुरेखा सिंह, डॉ. अफसाना, डॉ. प्रीति वर्मा और डॉ. लीना गिंजवाल ने स्वास्थ्य और होम्योपैथी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। डॉ. सुरेखा सिंह ने होम्योपैथी में अनुभव विषय पर अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। डॉ. अफसाना ने होम्योपैथी के जनक के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रीति वर्मा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाइट एवं लाइफस्टाइल की भूमिका विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. लीना गिंजवाल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण में होम्योपैथी की भूमिका विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके अलावा निजी मेडिकल स्टोर संचालकों, श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों में डॉ. रमेश गुप्ता, फार्मासिस्ट जोगिंदर कुमार लोधी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश कुमार, आउटसोर्स कर्मचारी अमन कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल श्रीवास्तव ने सभी को होम्योपैथी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति केवल रोग का नहीं, बल्कि तन, मन एवं आत्मा का समग्र उपचार करती है, और इसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संचालन डॉ. रमेश गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


