कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ महाराज से मिले विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी
Rampur News - रामपुर में विश्व हिन्दू महासंघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। रामपुर से प्रदेश मंत्री प्रदीप शर्मा और गौरक्षा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। बैठक में अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

रामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली पर विश्व हिन्दू महासंघ युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। रामपुर से विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रदीप शर्मा और गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री तेजपाल योगी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, गोरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र त्यागी, प्रदेश प्रभारी युवा प्रकोष्ठ बिल्लू प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संजय पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप शर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


