Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWorld Hindi Day Celebration 50 Teachers Honored with Hindi Bhushan Award
रामपुर में 50 शिक्षकों को मिला हिन्दी भूषण सम्मान

रामपुर में 50 शिक्षकों को मिला हिन्दी भूषण सम्मान

संक्षेप:

Rampur News - रामपुर में विश्व हिंदी परिषद ने विश्व हिंदी दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में 50 मातृभाषा शिक्षकों को हिंदी भूषण सम्मान दिया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीश चंद्र शर्मा ने हिंदी की वैश्विक महत्वता पर प्रकाश डाला और शपथ समारोह का संचालन किया। कार्यक्रम में कई सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया।

Jan 12, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

रामपुर। विश्व हिंदी परिषद की ओर से विश्व हिंदी दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 50 मातृभाषा शिक्षकों को हिंदी भूषण सम्मान दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पूनम दीक्षित ने परिषद के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं से परिचित कराया। इसके बाद परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीश चंद्र शर्मा को पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिंदी जन-जन की भाषा है। इसमें अपने का भाव समाहित है। कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और सभ्यता की रक्षक और पोषक है। जिले में करीब 50 मातृभाषा शिक्षकों को अतिथियों ने हिंदी भूषण सम्मान प्रदान किया।

सम्मान में अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर प्रदान किया गया। जिसमें रचना चतुर्वेदी, डॉ. गीता सैनी, शिखा शर्मा, प्रीति कुलश्रेष्ठ, सुनीता गौड़, हेमलता, सुनीता देवी, अंजू शर्मा, मृदुला शर्मा, रेनू वर्मा, शिखा पंत, देवेंदर कौर. रेशू वर्मा, नीता सक्सेना,निधि मतिमान, प्रीति चौहान, गीता रानी, क्रांति लोधी, राजकमल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल रहे। समारोह को जैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश जैन सेठी, दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक इंजीनियर विवेक दीक्षित, ममता सक्सेना और कवि शिवकुमार चंदन ने संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को समझाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;