ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपार्टी के मिशन को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: सुरेंद्र

पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: सुरेंद्र

बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। पदाधिकारियों को पार्टी के मिशन को कामयाब बनाने...

पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता: सुरेंद्र
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 22 Jan 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। पदाधिकारियों को पार्टी के मिशन को कामयाब बनाने के भी जिम्मेदारी सौंपी।

जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर बैठक में कहा कि नगर निकाय और लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इसलिए कार्यकर्ता घरों से निकल जनता के बीच पहुंचे। संगठन की मजबूती और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए विधानसभा और सेक्टर वार मीटिंग करें। लोगों को पार्टी के मिशन के बारे में बताएं। मिशन को कामयाब बनाने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाएं।

जिलाध्यक्ष ने बसपा के शासनकाल की उपलब्धियां और प्रदेश सरकार की कमियां गिनाईं। बैठक में राजेश प्रकाश सैनी, सरजू भास्कर, दिनेश गौतम, हबीबुर्रहमान, मनोज पांडे, शिवप्रसाद, महेंद्र सिहं सागर, मकतूब अहमद, सैंकी सागर, नजमी खां, अजय कुमार, गुड्डू, रामदास सागर, नदीम अंसारी, तेजपाल सागर, सुशील सागर भी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े