लकड़ी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी को पीटा,केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सिविल लाइंस क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री में काम करने वाले याकूब अली को मुस्तफा रहमान और उसके साथियों ने रंजिशन पीटा। शोर मचने पर अन्य कर्मियों ने याकूब को बचाया और कोतवाली ले गए। याकूब ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस ने मेडिकल जांच करवाई है।

लकड़ी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मी को पीटा,केस दर्ज

सिविल लाइंस क्षेत्र में लकड़ी फैक्ट्री पर काम करने वाले कर्मी को कुछ लोगों ने रंजिशन पीट दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मियों ने उसे बचाया और सिविल लाइंस कोतवाली लेकर पहुंचे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी याकूब अलीनगर बाईपास स्थित मोहम्मद रिजवान की लकड़ी फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार की शाम वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी रायपुर निवासी मुस्तफा रहमान कुछ लोगों के साथ वहां पर आया और गालियां बकने लगा। याकूब ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। जिस पर सभी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।