ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरआंधी-बारिश में मकान गिरने से महिला की मौत, पहुंची प्रशासन की टीम

आंधी-बारिश में मकान गिरने से महिला की मौत, पहुंची प्रशासन की टीम

आंधी बारिश में गुरुवार की शाम को कच्चा घर गिरने से वृद्ध महिला दब गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मदद की और मिट्टी में दबी महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

आंधी-बारिश में मकान गिरने से महिला की मौत, पहुंची प्रशासन की टीम
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 07 Jun 2019 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

आंधी बारिश में गुरुवार की शाम को कच्चा घर गिरने से वृद्ध महिला दब गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मदद की और मिट्टी में दबी महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तहसीलदार टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।

तहसील सदर क्षेत्र के गांव अजीतपुर नईबस्ती में जमीन अहमद का आवास है। वह लकड़ी का काम करते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। उनका घर कच्चा है। गुरुवार की शाम को आई आंधी बारिश में कच्चा घर गिर गया, जिसमें जमील अहमद की पत्नी सुगरा दब गई। घर गिरने की आवाज से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बारिश में ही मदद को दौड़ पड़े। प्रधानपति अब्दुल सत्तार और मोहम्मद उमर सैफी समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को साथ राहत कार्य शुरू किया गया। आनन-फानन में मिट्टी आदि मलबा हटाया गया और महिला को बाहर निकाला। लोगों ने महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह तहसीलदार टीम समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें