मेड़ काटने के विरोध पर महिला से गाली गलौज
Feb 15, 2026 12:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर के कंगनगढ़ी गांव में महिला विमला कौर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग खेत की मेड़ काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने महिला के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामपुर। मेड़ काटने का विरोध करने पर महिला के साथ आरोपियों ने गाली गलौज की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के कंगनगढ़ी गांव निवासी विमला कौर का आरोप है कुछ लोग खेत की मेड काट रहे थे। महिला के विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


