पति संग अपने घर आ रही महिला सड़क हादसे में घायल

Mar 03, 2026 12:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - उत्तराखंड से मेहनत मजदूरी कर अपने पति के साथ घर लौट रही महिला सुमन को सड़क पर बाइक हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। मंगलवार सुबह टीनवाला डेरा मोड़ पर एक विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन पुलिस को अभी सूचित नहीं किया गया है।

पति संग अपने घर आ रही महिला सड़क हादसे में घायल

उत्तराखड से मेहनत मजदूरी कर अपने पति संग घर आ रही महिला सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गयी। राहगीरो ने घायल महिला को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया है। थाना क्षेत्र के टीनवाला डेरा निवासी सुन्दर लाल अपने परिवार के साथ उत्तराखड में रहकर मेहनत मजदूरी करते है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक से अपनी पत्नि सुमन को साथ लेकर घर आ रहा जैसे ही वह अपने गांव के पास टीनवाला डेरा मोड़ पर पहुचे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई।

चीख-पुकार पर राहगीरो ने घायल महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर पहुचे परिजनों ने बताया कि मामले की सूचना अभी पुलिस को नही दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।