ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरस्वार में महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

स्वार में महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल

रामपुर के स्वार में कुछ युवक बहला फुसला कर मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता को गन्ने के खेत ले गए। उसकी जबरन अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। बारी बारी से उसके...

स्वार में महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 05 Dec 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर के स्वार में कुछ युवक बहला फुसला कर मानसिक रूप से कमजोर विवाहिता को गन्ने के खेत ले गए। उसकी जबरन अश्लील वीडियो क्लिप बनाई। बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। विवाहिता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर गांव के ही तीन युवकों को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी ने मानसिक रूप से कमजोर अपनी बेटी की शादी कुछ माह पूर्व की थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही युवक उसे बहलाफुसला कर गन्ने के खेत मे ले गए। अश्लील हरकतें करते हुए पहले उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। धमकाते हुए बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर वीडियों सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे कई बार बुलाकर दुष्कर्म करते रहे। इसके बाद उनके बुलाने पर बेटी द्वारा मना करने लर उसके भतीजे के मोबाइल पर अश्लील हरकतों वाली वीडियो क्लिप भेज दी। जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरा माजरा उन्हें बताया। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए।रविवार को महिला का पिता कोतवाली पहुंचा और गांव के ही तीन युवकों दो अज्ञात पर बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने की तहरीर ओर वीडियों क्लिप पुलिस को दी।कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पुराना है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें