रामपुर में सिर कूचकर महिला की हत्या, शव जंगल में फेका
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में सिर कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव जंगल में फेक दिया गया। दिन निकलते ही लोगों ने महिला का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना...
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में सिर कुचलकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव जंगल में फेक दिया गया। दिन निकलते ही लोगों ने महिला का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला का शव नुमाइश ग्राउंड के पास जंगल में मिला है। महिला के शव को बुरी तरह ईंट या अन्य किसी वजनदार हथियार से कुचला गया है। उसका चेहरा पहचानने में नहीं आ रहा है। उसकी उम्र भी 25 से 30 साल के करीब लग रही है। महिला हरे रंग का सूट पहने हुए है और काली शॉल है। शव मिलने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और कोतवाल विजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना का जायजा लिया। भीड़ भी जमा हो गई। महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। पुलिस आसपास के इलाके के लोगों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। साथ ही हत्या के कारणों पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।