Rampur News: लालपुर डैम पर महिला की तलाश में जुटे गोताखोर
Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम पर एक महिला ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि एक युवक ने महिला की आपत्तिजनक फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया, जिसके चलते महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस और गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हैं।

Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम पर रविवार सुबह एक महिला ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। सोमवार को दिन निकलते ही महिला की तलाश में गोताखोर फिर जुट गए हैं। परिजनों का आरोप है कि एक मिठाई की दुकान पर काम करने वाले युवक ने कई माह पहले महिला के नहाते समय चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा।आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला से बड़ी रकम भी ऐंठ ली। बताया गया कि महिला ने दो दिन पहले अपने परिजनों को पूरी घटना बताई थी।
रविवार सुबह वह लालपुर डैम पहुंची और कोसी नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि महिला के कोसी नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। अभी महिला का पता नहीं चला है। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


