Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWoman Alleges Domestic Abuse and Attempted Rape by Husband and Accomplices
दुष्कर्म करने के प्रयास में तीन पर केस दर्ज
Rampur News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने विरोध किया तो उसका पति और उसके दो साथी ने मिलकर उसे पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 8 March 2025 11:32 AM

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है, लोगों से पैसे लेकर जबरन संबंध बनाने के लिए कहता है। महिला इसका विरोध करती है। आरोप है कि तीन मार्च को दोपहर में एक बजे वह घर पर थी। तभी उसका पति दो अन्य लोगों के साथ उसके कमरे में आ गया। उसके बाद दोनों लोगों से संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने रोजा होने की बात कही, तो उसके पति ने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसको पीटा। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।