ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरमहिला ने लगाया चौकी में मारपीट का आरोप

महिला ने लगाया चौकी में मारपीट का आरोप

घरेलू विवाद की शिकायत लेकर महिला चौकी पहुंची पीड़िता ने चौकी में उसके साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे पैसे मांगे गए...

महिला ने लगाया चौकी में मारपीट का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 04 Aug 2021 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

घरेलू विवाद की शिकायत लेकर महिला चौकी पहुंची पीड़िता ने चौकी में उसके साथ अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उससे पैसे मांगे गए थे पैसे ना देने पर उसके साथ बदसलूकी कर नंगा करने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान खींचतान में उसके कपड़े फाड़ दिए गए जिसके बाद कोतवाली के हंगामा हो गया।

क्षेत्र के क्योरार गांव निवासी सरिता कोतवाली में स्थित महिला चौकी में अपनी शिकायत लेकर पहुंची। पीड़िता का आरोप था कि उसकी सास उसे घर मे रहने नही दे रही है। महिला का आरोप है कि वह दोपहर बारह बजे महिला चौकी आई थी। महिला चौकी इंचार्ज ने उसे आश्वासन दिया था कि कुछ देर में पुलिस गांव पहुंच रही है और उसके मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। जब पुलिस गांव नहीं पहुंची तो वह शाम चार बजे फिर महिला चौकी इंचार्ज के पास गई। आरोप लगाया कि उसके शिकायत करने पर महिला चौकी में तैनात दो महिला सिपाही उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गई। वह वहां से भागी तो दो महिला पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया और पकड़ कर दोबारा महिला चौकी ले गई। उससे रुपयों की मांग की गई। उसके मना करने पर महिला पुलिसकर्मियों ने उसे नंगा करने की धमकी दी। वह दोनों महिला पुलिसकर्मियों के चुंगल से छूटकर वहां से भागी। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि महिला का अपने साथ से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसकी वह शिकायत करने आई थी। उस समय महिला चौकी इंचार्ज चौकी में बैठी जरूरी कामकाज देख रही थी। उन्होंने महिला से कुछ देर बैठने के लिए कहा। जिस पर महिला बिफ़र गई। चौकी में मौजूद दो महिला पुलिसकर्मियों से उलझ गई। उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन महिला नहीं मानी है। कोतवाल के गेट पर जा खड़ी हुई। महिला की समस्या का समाधान कराने के लिए पुलिस को गांव भेजा गया। सास बहू के बीच समझौता का प्रयास चल रहा है। महिला के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें