ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरदशहरा पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना

दशहरा पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना

महिलाओं ने उतारी भाईयों की आरती धूमधाम से मना विजय दशमी पर्व रामपुर। हिन्दुस्तान...

दशहरा पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 25 Oct 2020 06:05 PM
ऐप पर पढ़ें

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माथे पर तिलकर लगाकर और नौरते रखकर दीर्घायु की कामना की। लंका विजय कर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान सहित अयोध्या लौटने पर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। रविवार को सुबह से ही शहर में दशहरे की धूम मच गई थी। दशहरा पर्व मनाने के लिए दूर-दराज से लोग अपने घरों में पहुंचे। परिवार के साथ सामूहिक पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ में आहूति दी। भगवान श्रीराम की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने अपने अस्त्रों शस्त्रों की सफाई कर उनका विधि-विधान से पूजन किया। बहिनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। कान पर नौरते रखकर उसकी दीर्घायु की कामना की। दिनभर शहर में दशहरे की धूम रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें