रामपुर में सर्दी का सितम जारी, आसमान में छाए बादल
रामपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद चली शीत लहर से हड्डियां कंपकंपा गईं। सुबह को धुंध छाए रहने से वाहन हेडलाइट्स जलाकर चले। लोग सर्द...
रामपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद चली शीत लहर से हड्डियां कंपकंपा गईं। सुबह को धुंध छाए रहने से वाहन हेडलाइट्स जलाकर चले। लोग सर्द हवाओं से बचने के लिए शाल और कंबल ओढ़कर घरों से बाहर निकले।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्दी का मिजाज और तल्ख हो गया है। हड्डियां कंपकंपा देने सर्द हवाओं की चुभन के साथ सर्दी की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को सात किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई। सुबह को धुंध की चादर सड़कों पर बिछी होने से वाहन चालक हेडलाइट्स जलाकर चले। लोग सड़कों पर अलाव जलाकर सर्दी भगाने के जतन करते रहे,लोगों ने घरों से निकलने पर सर्दी से बचने को शाल और कंबलों का सहारा लिया। कड़ाके की ठंड से हर शख्स परेशान है,चुभन भरी हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया।