किसानों को राहत, गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये की बढ़ोतरी

Mar 03, 2026 12:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - जिले में 17 मार्च से सरकारी केंद्रों पर गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों की तैयारियां पूरी कर ली हैं और 120 केंद्रों पर खरीद की जाएगी। किसानों के लिए एमएसपी में 160 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे गेहूं अब 2585 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीदा जाएगा।

किसानों को राहत, गेहूं के एमएसपी में 160 रुपये की बढ़ोतरी

जिले में 17 मार्च से सरकारी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सभी केंद्रों की जियो टैगिंग पूरी हो चुकी है और केंद्रों पर बारदाना, कांटा, और बोरे आदि पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इस बार लगभग 120 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए अभी तक 45 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है। सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं 2585 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से खरीदा जाएगा।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि 17 मार्च से सभी केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।