सूरज की बादलों संग लुकाछिपी, बारिश की आशंका
Feb 18, 2026 02:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में बुधवार की सुबह मौसम का खेल देखने को मिला, जहाँ धूप और बादल के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ। कुछ समय के लिए धूप से गर्मी महसूस हुई, लेकिन बाद में बादल छा गए। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने और खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी है।

रामपुर। जनपद में बुधवार की सुबह का आगाज आसमान में धूप और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल के साथ हुआ। कुछ समय के लिए धूप निकलने से गर्मी महसूस हुई, वहीं थोड़ी देर बाद बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोग भी असमंजस में दिखाई दिए-कभी गर्म कपड़े तो कभी हल्के कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


