रामपुर में आंधी-बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर में मौसम विभाग ने गर्मी से राहत की बात की है, लेकिन आंधी-बारिश की आशंका भी जताई गई है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। सुरक्षा के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है जैसे भारी वस्तुओं को बांधकर रखना और पक्के मकान की शरण लेना।

रामपुर में आंधी-बारिश की आशंका, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

रामपुर। मौसम विभाग के अलर्ट में रामपुर वालों के लिए गर्मी से राहत की बात है लेकिन, जिले में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आगामी दिवसों में भारत मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश स्तर पर कई जनपदों में एवं संभावित रूप से मीरजापुर में भी आंधी तूफान आने की एवं आकाशीय विद्युत गिरने की संभावना है , जिससे क्षति होने की संभावना है l जिसको लेकर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की गई है कि आंधी, तूफ़ान, ओलावृष्टि अथवा आकाशीय विद्युत की स्थिति में तत्काल अपने निकटतम पक्की छत के नीचे सुरक्षित स्थानों पर रहें तथा खुले में पेड़ अथवा असुरक्षित कच्चे घर, टीनशेड के नीचे, जलाशयों के निकट अथवा घर के बाहर न रहें। यदि किसी वाहन से यात्रा कर रहे हों अथवा घर के बाहर हों तो वहीं रुककर निकटतम पक्की छत के नीचे सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं और किसी भी अपरिहार्य स्थिति में जनपद के नियंत्रण कक्ष अथवा पुलिस से संपर्क करें。

ये बरतें सावधानी

टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l

घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l

यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l

धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l

धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

आकाशीय बिजली से बचाव को ये करें

पक्के मकान की शरण में चले जाएं l

खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l

पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l

खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।

यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l

सामान्य प्रश्न

रामपुर में मौसम विभाग का अलर्ट किस बारे में है?
रामपुर में मौसम विभाग ने गर्मी से राहत की बात की है, लेकिन आंधी-बारिश की आशंका भी जताई गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।