Rampur News: ज्वाला नगर में घंटों छाया रहा पेयजल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
Rampur News: रामपुर शहर के ज्वाला नगर कुछ इलाको में रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रहने से निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही नलों में पानी न आ

Rampur News: रामपुर शहर के ज्वाला नगर कुछ इलाको में रविवार को पेयजल आपूर्ति ठप रहने से निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही नलों में पानी न आने के कारण रोजाना के कामकाज प्रभावित हुए। बिना पूर्व सूचना के जलकल विभाग द्वारा की गई कटौती के चलते लोगों में विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय निवासियों के अनुसार सुबह जब लोग दैनिक कार्यों के लिए उठे तो नलों में पानी नहीं था। दोपहर तक स्थिति जस की तस बनी रही। पेयजल संकट के चलते क्षेत्र के लोग आसपास के हैंडपंपों और समरसेबल वाले मकानों से पानी ढोने को मजबूर दिखे।
शाम ढलने के बाद ही पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के वक्त आपूर्ति बाधित होने से सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा लोगों को हुई। बिना नहाए-धोए और बिना समय पर नाश्ता बने कई लोगों को अपने गंतव्य के लिए निकलना पड़ा। गृहिणियों ने बताया कि पानी न होने से रसोई और सफाई का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया। मजबूरी में लोगों को बाजार से पानी की बोतलें और जार खरीदकर काम चलाना पड़ा।


