दो लाख मतदाताओं का फिर किया जाएगा सत्यापन
Rampur News - पंचायत चुनाव की तैयारियों में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए नया अभियान चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 मार्च को करने का निर्णय लिया है। 29 हजार दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया गया और अब दो लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन होगा।

पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के लिए फिर अभियान चलाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि छह फरवरी के स्थान पर अब 28 मार्च कर दी है। अभी तक चले अभियान में 29 हजार से अधिक दावे-आपत्तियों को निस्तारण किया था, वहीं अब दो लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का फिर से सत्यापन करके सूची तैयार की जाएगी। जिले में 680 ग्राम पंचायतों में पुनरीक्षण अभियान के बाद 1361661 मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। छह जनवरी तक चले अभियान में 29 हजार दावे-आपत्तियों का निस्तारण करके मतदाता सूची प्रकाशन की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सात जनवरी को निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि 28 मार्च कर दी।
इसके साथ ही दो लाख से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान के लिए 20 फरवरी तक सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 21 फरवरी से 16 मार्च तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएंगे। इस दौरान बीएलओ घर-घर सत्यापन और अभिलेखीय जांच के बाद वास्तविक डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर समय रहते दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके और पंचायत चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराए जा सकें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची का प्रकाशन अब 28 मार्च होगा। डुप्लीकेट मतदाताओं का दोबारा से सत्यापन किया जाएगा। -----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




