Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsViolence Erupts During Development Work Verification Eight Injured Including Police
पूर्व प्रधान सहित दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

पूर्व प्रधान सहित दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Rampur News - विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान दो पक्षों में हिंसा हुई, जिसमें पुलिस कर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान नूर हसन और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। घटना में 67 लोगों को नामजद किया गया...

Sep 06, 2025 02:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान दो पक्षों में आरोप प्रत्यारोप लगाकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी में दोनों पक्षों के पुलिस कर्मी सहित आठ लोग घायल हो गये थे। जिसमें पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर का मंझरा खुशहालपुर में अट्ठाइस अगस्त को विकास कार्यो के सत्यापन के दौरान पूर्व प्रधान नूर हसन पक्ष, वर्तमान प्रधान वकील पक्ष के लोग आपस में भीड़ गये थे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा बचाब करने के दौरान एक पुलिस कर्मी सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया था। जिसमें चार घायलों को चिकित्सक द्वारा रैफर किया गया था।जिसमें दोनों पक्षों की और से 67 लोगों को नामजद तथा तीस को अज्ञात किया गया था। दोनों पक्षों के छह नामजद आरोपियों को पुलिस पहले चालान की कार्रवाई कर चुकी है। विवेचक अजयवीर सिंह अपराध शाखा द्वारा पुलिस टीम के साथ नामजद आरोपी गांव हमीरपुर का मंझरा खुशहालपुर निवासी दिलशाद, पूर्व प्रधान नूर हसन सहित दोनों को पुलिस ने जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र के नियामतपुर विक्टोरिया से गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की कार्रवाई की है।