Rampur News: एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Rampur News: गांव मंसूरपुर में पिछले एक सप्ताह से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ओवरलोडिंग के कारण 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

Rampur News: बिलासपुर। गांव मंसूरपुर में पिछले एक सप्ताह से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणा में आक्रोश है। गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण खराब हो गया है। बिजली न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में क्षमता के अनुसार 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया, तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में महज 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि इस पर 250 से अधिक बिजली कनेक्शनों का लोड है। अधिक भार होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर जवाब दे जाता है।
बिजलीघर में कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं है। लाइनमैन आते हैं और खानापूर्ति के लिए तार जोड़कर चले जाते हैं। इसके बाद जैसे ही आपूर्ति चालू होती है, महज 10 मिनट के भीतर तार दोबारा टूट जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए कम से कम 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाना बेहद जरूरी है। प्रदर्शन करने वालों में नुसरत खान, सलीम खान, आसिफ खान, बिल्ला खान, सलमान खान, लाला राम, अकबर अली, सलीम शाह, ब्रह्मानंद, बड़े खान समेत आदि में ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


