Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsVillager Drowns in Pit While Fetching Animal Feed Family Alleges Murder Due to Land Dispute
गड्ढे में डूबकर वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गड्ढे में डूबकर वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संक्षेप:

Rampur News - शाहबाद, संवाददाता। पशुओं के लिए चारा लेने गए ग्रामीण की सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तलाश करते पहुंचे परिजनों को शव सिर के बल

Aug 26, 2025 04:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

पशुओं के लिए चारा लेने गए ग्रामीण की सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तलाश करते पहुंचे परिजनों को शव सिर के बल गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन मुकदमेबाजी की रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी वेदराम (52) सुबह में घर से पशुओं के चारा लाने के लिए जंगल गए थे। दोपहर तक वापस नहीं आए तो चिंतित परिजन तलाश करते हुए जंगल पहुंचे। वहां उनका शव गड्ढे में सिर के बल पड़ा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चीत्कार शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमीन के मालिकाना हक को चल रही मुकदमेबाजी मृतक की पत्नी शांति ने बताया कि उनकी जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। सोमवार को इसकी फाइनल बहस की तारीख थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। वह घर से चारा लेने की बात कहकर निकल गए। आरोप है कि इसी मुकदमेबाजी की रंजिश में वेदराम की हत्या कर शव को पानी में गाढ़ दिया गया। जयतौली गांव में ग्रामीण की गड्ढे में डूबकर मौत हो गई है। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। किसी तरह के आरोप या तहरीर सामने नहीं आई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। - संजय, कार्यवाहक कोतवाल