ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरवीर खालसा समिति ने गरीब कन्या के विवाह में किया सहयोग

वीर खालसा समिति ने गरीब कन्या के विवाह में किया सहयोग

फोटो रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद वीर खालसा सेवा समिति ने जरूरतमंद लड़की की शादी में...

वीर खालसा समिति ने गरीब कन्या के विवाह में किया सहयोग
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 07 Mar 2021 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

वीर खालसा सेवा समिति ने जरूरतमंद लड़की की शादी में नगद व जरूरत का समान देकर सहयोग किया।

एक गरीब व्यक्ति की कन्या का विवाह सोमवार को है। गरीब होने के नाते परिवार वालों ने समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह से संपर्क किया। जिस पर अवतार सिंह ने व साथियों द्वारा रविवार को उस परिवार को नगद व समान देकर सहयोग किया। सिलाई मशीन, आटा, डिनर सेट, कपड़े इत्यादि समान दिया गया। समिति अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा की समिति का मकसद ही जरूरतमंदों की सेवा करना है। समिति अब तक 298 लड़कियों की शादी में सहयोग कर चुकी है। आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगी। इस मौके पर निर्मल सिंह मनमीत सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत जुब्बल, सोनू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें