ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर में विभिन्न संगठनों ने मनाया परिनिर्वाण दिवस

बिलासपुर में विभिन्न संगठनों ने मनाया परिनिर्वाण दिवस

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर...

बिलासपुर में विभिन्न संगठनों ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 06 Dec 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलासपुर। संवाददाता

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सोमवार की सुबह भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्त्ता नगर के मुख्य चौराहे पर अम्बेडकर पार्क स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मुख पहुंच गए और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्शों के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर नगरध्यक्ष चेतन पारुथी, विशाल शर्मा, महेंद्र सागर, विजय कुमार सहित आदि लोग रहे। उधर, सपा नेता पंडित संतोष शर्मा ने बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान आंबेडकर पार्क स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर रोषित शर्मा, सुभाष शर्मा, शिवम शर्मा, हरपाल सिंह आदि रहे। वहीं, खूंटाखेड़ा गांव स्थित कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अरविन्द कुमार, जानकी प्रसाद, देविदास, किशोर कुमार आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें