महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
संक्षेप: Rampur News - उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी इसरार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 2 अक्टूबर को मजार पर हाजिरी देने के बाद हुई। पीड़िता की...

उत्तराखंड राज्य के बाजपुर क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला मसवासी चौकी क्षेत्र के ग्राम मानपुर उत्तरी का है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि वह अक्सर ग्राम मानपुर उत्तरी स्थित गंठी पीर बाबा की मजार पर हाजिरी देने जाती हैं। बीते 2 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे मजार पर हाजिरी देने के बाद वह सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मानपुर उत्तरी निवासी इसरार मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और महिला को बरहैनी छोड़ने का प्रस्ताव दिया।
महिला द्वारा इंकार करने पर इसरार ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं और कपड़े फाड़ दिए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को आरोपी इसरार को मानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




