मिलक विधायक की शिकायत पर हटे थे शाहबाद-पटवाई के एसओ
Rampur News - रामपुर में, मिलक विधायक राजबाला सिंह की शिकायत पर शाहबाद और पटवाई के थानाध्यक्ष को हटा दिया गया है। विधायक ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर दोनों थानाध्यक्षों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद, पुलिस...

रामपुर। मिलक विधायक राजबाला सिंह की शिकायत पर शाहबाद और पटवाई के थानाध्यक्ष हटाए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने इस आशय का पत्र सत्ता दल की विधायक को भेजकर अवगत कराया है। यह पत्र मीडिया में अब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि एक सितंबर को भाजपा विधायक राजबाला सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शाहबाद कोतवाली प्रभारी पंकज पंत और टांडा कोतवाल प्रदीप कुमार की शिकायत की थी। विधायक ने दोनों एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर डीजीपी मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी। विधायक की चिट्ठी लिखने के महीनेभर बाद आखिरकार दोनों थानाध्यक्ष हटा दिए गए।
पंकज पंत को शाहबाद कोतवाली से हटाकर एसओ खजुरिया बना दिया गया जबकि, पटवाई थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा का एसओ टांडा के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया। पांच अक्तूबर को किए गए इन ट्रांसफर के बारे में छह अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भाजपा विधायक राजबाला सिंह को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को संबोधित आपके पत्र के परिप्रेक्ष्य में अवगत कराना है कि संदीप मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक पटवाई और पंकज पंत, प्रभारी निरीक्षक शाहबाद को दिनांक पांच अक्तूबर को अन्यंत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। मंगलवार को एसपी द्वारा विधायक को भेजा गया यह पत्र मीडिया में वायरल हो गया। -हमने शाहबाद और पटवाई एसओ की शिकायत डीजीपी से की थी, जिस पर दोनों एसओ पुलिस अधीक्षक ने हटा दिए हैं। एसपी ने इस संबंध में हमें पत्र लिखकर सूचित किया है। -राजबाला सिंह, विधायक मिलक-शाहबाद विधायक द्वारा उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। चूंकि, किसी भी माननीय के पत्र का उत्तर देना अनिवार्य होता है, इसी परिप्रेक्ष्य में विधायक को पत्र भेजा गया है। -विद्या सागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




