15 केंद्रों पर बुधवार को 13,328 अभ्यर्थी देंगे टीजीटी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां तेज हैं। 3 और 4 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सीसी कैमरे और बायोमीट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था होगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तीन और चार जून को होने वाली परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 13,328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी और अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी ली जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


