कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा

Mar 14, 2026 10:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। सुबह से ही अभ्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा

जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। सुबह से ही अभ्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। जिले में यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 मार्च और 15 मार्च को दो पालियों में (सुबह 10 से 12 और शाम 3 से 5 बजे) होनी है। प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस बार 13 मार्च से 15 मार्च तक रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और महत्वपूर्ण प्वाइंट पर पुलिस की हेल्प डेस्क बनाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।