
श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर योगदान देना चाहिए : गिरीश चंद्र यादव
संक्षेप: Rampur News - रामपुर में खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में युवाओं को भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज में एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान...
रामपुर। हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। ये बात उत्तर प्रदेश सरकार में खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरिश चंद्र यादव ने कही। वह रविवार को जिला यादव सभा की ओर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में बोल रहे थे। रविवार को धमोरा स्थित देव गार्डन में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश ने संबोधन में युवाओं से भारत की एकता अखंडता पर डटे रहने का आह्वान किया और अपने समाज के साथ हमेशा खड़े रहने को जागरुक किया।

शाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने समाज में फैली कुरीतियों पर विशेष भाषण दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ओमवीर यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग रखी। जिसमें सभी लोगों समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य संजय यादव को युवा जिला अध्यक्ष और प्रेमपाल सिंह,जयशंकर यादव को सर्वसम्मति से युवा महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर महामंत्री हरप्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष करन सिंह यादव,वेदराम सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव ,वीरम सिंह यादव,धर्मवीर सिंह यादव, झुन्डे सिंह यादव, कृष्ण पाल प्रधान, महिपाल सिंह यादव , जयसिंह यादव , नरेशचंद्र यादव, राजपाल यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, शिवम यादव, प्रदीप यादव, लोकेन्द्र यादव, योगेश यादव, हीरालाल यादव आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव का स्वागत किया रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव का रामपुर आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। वह यादव सभा की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। जहां कांग्रेसियों ने उनको स्मृति चिह्न के रूप में रामपुरी चाकू भेंट किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद कुरैशी, आरिफ अल्वी, वेदराम यादव आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




