कड़ी निगरानी में शुरू हुई सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा
Feb 17, 2026 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से आरंभ हुईं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। कक्षा दस में 3400 और बारहवीं में 2700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कल (बुधवार) से शुरू होंगी। इसके साथ ही सीबीएसई की मंगलवार को परीक्षा शुरू हो गईं हैं। दोनों ही बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। डीएम के निर्देश पर सभी मजिस्ट्रेटों समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कक्षा दस में 3400 और 12वीं में 2700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



