ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरहादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

शनिवार रात हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी वाहन चालक की तलाश...

हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,अमरोहाTue, 29 Jun 2021 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गजरौला। संवाददाता

शनिवार रात हादसे में घायल फैक्ट्री कर्मी की उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी हरपाल सिंह एक निजी फैक्ट्री में कर्मचारी थे। शनिवार को वह साइकिल से कहीं गए थे। रात में घर वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हरपाल गंभीर घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने हरपाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने की बात कही। बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें