Rampur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो पुलिस कर्मी घायल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: पुलिस लाइन के दो सिपाही सोभन आर्य और नितिश कुमार बाइक से बाजार जाते समय चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। दोनों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। मांझा अचानक उनके चेहरे पर आ गया, जिससे वे घायल हुए। नगर कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई की बात कही है।

Rampur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो पुलिस कर्मी घायल

Rampur News: पुलिस लाइन के दो सिपाही चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। जानकारी के अनुसार सोभन आर्य और नितिश कुमार बाइक से बाजार जा रहे थे। स्वार रोड पर तोपखाना से पहले अचानक पतंग का मांझा उनके चेहरे पर फंस गया। मांझे से दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें संभाला। इसके बाद दोनों जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उनका इलाज कराया गया। जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में दोनों पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक उपचार के दौरान हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइक से जाते समय मांझा अचानक चेहरे पर आ गया था।नगर

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन के दो कांस्टेबलों के घायल होने की सूचना अभी कोतवाली में नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित मांझे से घायल होने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दो पुलिस कर्मी घायल