तुरैहा समाज ने संगठन विस्तार व पंचायत चुनाव पर बनाई रणनीति
ग्राम हिम्मतपुर में मुरारी लाल के आवास पर तुरैहा मछुआ समाज की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार, जातीय जनगणना और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार ने समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की अपील की। बालकिशन तुरैहा को तहसील शाहबाद अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

ग्राम हिम्मतपुर में मुरारी लाल के आवास पर आयोजित तुरैहा मछुआ समाज की बैठक में संगठन विस्तार, जातीय जनगणना और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष कमल कुमार तुरैहा ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और समाज के लोगों को एकजुट होकर शिक्षा व राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने जातीय जनगणना में अपनी जाति का सही उल्लेख कराने की अपील भी की। बैठक में तहसील शाहबाद अध्यक्ष पद पर बालकिशन तुरैहा को मनोनीत किया गया। बैठक में राम बहादुर, टीकाराम, मुरारी लाल, धर्मेंद्र कुमार, रामकिशोर, राधेश्याम, महेश चंद, दिलीप चंद, कन्हैयालाल, भीमसेन, दौलत कुमार, शिवा, गिरधरलाल, अनिल कुमार, बनवारी लाल, रमेश चंद, प्रदीप कुमार और पुनीत कुमार मौजूद रहे।
संचालन जिला महामंत्री राम सिंह एडवोकेट ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


